॥ श्री लक्ष्मी जी की आरती ॥

॥ Shri Lakshmi Ji Ki Aarti ॥


हिंदी English
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता
॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख-सम्पत्ति-दाता
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता
॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥

तुम पाताल-निवासिनी, तुम ही शुभदाता
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भव-निधि की त्राता
॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥

जिस घर में तुम रहती हो, सब सद्गुण आता
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता
॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता
॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥

शुभ-गुण मंदिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता
॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई जन गाता
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता
॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥