॥ आरती चित्रगुप्त जी की ॥

॥ Chitragupta Ji Ki Aarti ॥


हिंदी English
ॐ जय चित्रगुप्त हरे,स्वामी जय चित्रगुप्त हरे।
भक्त जनों के इच्छित,फल को पूर्ण करे॥
॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे ॥

विघ्न विनाशक मंगलकर्ता,सन्तन सुखदायी।
भक्तन के प्रतिपालक,त्रिभुवन यश छायी॥
॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे ॥

रूप चतुर्भुज,श्यामल मूरति, पीताम्बर राजै।
मातु इरावती,दक्षिणा, वाम अङ्ग साजै॥
॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे ॥

कष्ट निवारण, दुष्ट संहारण,प्रभु अन्तर्यामी।
सृष्टि संहारण, जन दु:ख हारण,प्रकट हुये स्वामी॥
॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे ॥

कलम, दवात, शङ्ख,पत्रिका, कर में अति सोहै।
वैजयन्ती वनमाला,त्रिभुवन मन मोहै॥
॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे ॥

सिंहासन का कार्य सम्भाला,ब्रह्मा हर्षाये।
तैंतीस कोटि देवता,चरणन में धाये॥
॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे ॥

नृपति सौदास, भीष्म पितामह,याद तुम्हें कीन्हा।
वेगि विलम्ब न लायो,इच्छित फल दीन्हा॥
॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे ॥

दारा, सुत, भगिनी,सब अपने स्वास्थ के कर्ता।
जाऊँ कहाँ शरण में किसकी,तुम तज मैं भर्ता॥
॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे ॥

बन्धु, पिता तुम स्वामी,शरण गहूँ किसकी।
तुम बिन और न दूजा,आस करूँ जिसकी॥
॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे ॥

जो जन चित्रगुप्त जी की आरती,प्रेम सहित गावैं।
चौरासी से निश्चित छूटैं,इच्छित फल पावैं॥
॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे ॥

न्यायाधीश बैकुण्ठ निवासी,पाप पुण्य लिखते।
हम हैं शरण तिहारी,आस न दूजी करते॥
॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे ॥